शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर साहिब के सहयोग से गुरुद्वारा नामदेव भवन, मोगा में 15 दिवसीय गुरमत समर कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से बच्चों को सिख धर्म की विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से लगाया गया।इस कैंप में लगभग 300 बच्चों ने भाग लिया और उन्हें गुरबाणी, सिख इतिहास, कीर्तन, कथा, ढाढ़ी-कवीशरी और गुरबाणी पाठ जैसी सिखी की बुनियादी शिक्षाएं दी गईं। कैंप के दौरान बच्चों ने अपने उत्साह और लगन से सिख धर्म के साथ गहरा जुड़ाव दर्शाया। कैंप के समापन अवसर पर बच्चों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मालवा ज़ोन के इंचार्ज भोलासिंह हीरेवाला ने बताया कि यह प्रयास सिखी से दूर हो रहे बच्चों और परिवारों को फिर से अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। हमारी प्रचारक कमेटी इसी दिशा में दिन-रात सेवा में लगी है। मोगा में ए पहली बार इस तरहां की कैंप की आयोजन किया किया अब हर साल लगाया जाएगा।