फिरोजपुर शहर की अनाज मंडी में चेयरमैन बलराज सिंह कटोरा और एडीसी अमनदीप कौर की मौजूदगी में गेहूं की खरीद शुरू हुई। चेयरमैन मार्केट कमेटी ने बताया कि जो भी गेहूं आएगी उन्हें खरीदा जाएगा। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट फूड सप्लाई ऑफिसर जतन वर्मा , पनसप के डीएम और मार्कफेड के बड़े अधिकारी, मार्केट कमेटी के डिस्ट्रिक्ट मंडी ऑफिसर जशनदीप सिंह, सेक्रेटरी मार्केट कमेटी और दूसरे अधिकारी मौजूद थे।