फगवाड़ा के मोहल्ला संतोखपुरा में एक लड़की ने लड़ाई झगड़े से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवती को गंभीर अवस्था में जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार युवती संतोखपुरा गली नंबर 8 में रहती है। मंगलवार शाम को उसने अपने कमरे में फंदा लगा कर खुदकुशी का प्रयास किया, जिसे उसके परिजन फगवाड़ा के सिविल अस्पताल लेकर आए। ड्यूटी डाक्टर दिवस ने बताया कि लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जालंधर के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। मोहल्ला संतोखपुरा निवासी दविंद्र दीप और लड़की के पड़ोस में रहने वाली किरण ने बताया कि किसी झगड़े से परेशान हो कर रेश्मा ने यह कदम उठाया है।