फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में चोरी किए चावल की 10 बोरियों समेत चार गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 06 Feb 2026 04:07 PM IST

मोगा के थाना अजीतवाल पुलिस को हरस एग्रो गोदाम, चूहड़चक से 5 फरवरी को 10 बोरी चावल चोरी होने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए ऑल्टो कार सवार चार आरोपियों को चोरी किए गए 10 बोरी चावल सहित गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ राज सिंह ने बताया कि जसबीर सिंह, डिप्टी रीजनल मैनेजर (विजिलेंस), ग्लोब्स वेयरहाउस एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड, मोहाली (रिटायर्ड डीएसपी) की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। आरोपियों जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू, गुरतेज सिंह, अकासदीप सिंह उर्फ अकास और अमरिंदर सिंह उर्फ बाज ने करीब 10 बोरी सरकारी चावल चोरी किए थे। पुलिस ने जांच के दौरान ऑल्टो कार सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 बोरी चावल बरामद कर लिए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें