फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी से प्रभावित गांवों में जलालाबाद के पूर्व विधायक रमिंदर आवला

हलका जलालाबाद के गांव सजराणा में सेम नाले की वजह से किसानों की जमीनों में पानी भरने से फसलें खराब हो रही थीं। जैसे ही यह जानकारी पूर्व विधायक रमिंदर सिंह आवला को मिली, उन्होंने तुरंत अपनी टीम को भेजकर पानी निकलवाने के लिए पूरी मशीनरी का प्रबंध करवाया और खुद भी मौके पर पहुंचे। रमिंदर आवला ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने स्वयं हालात का जायजा लिया और आश्वासन दिया कि जो भी जरूरी सामान होगा, मुहैया करवाया जाएगा। मौके पर ट्रैक्टर, मोटरें, पानी निकालने वाले पंखे, डीजल और पाइप आदि उपलब्ध करवाए गए। इस दौरान मौजूद लोगों में बलकार चंद जोसन, सुनील कुमार, सुखदेव कुमार सुखा, अजय नरंग, नितिश, गुरलाल (सरपंच घुडियाना), रिंकू कांबोज, सुरेश कुमार, चरनजीत (घुडियाना), कपूर कपूर, कुलदीप विनोद (चेयरमैन छाला), राहुल छाला (गुर्गुलाब घुडियाना) शामिल थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें