फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा से शिरोमणि अकाली दल के पूर्व कैबिनेट मंत्री जन्मेजा सिंह सेखों ने 2500 एकड़ जमीन वास्ते गेहूं के बीज से लदी ट्रैक्टर- ट्रालियां बाढ़ प्रभावित गांवों के किसानों के लिए रवाना की। सेखों ने कहा कि अकाली दल किसानों के साथ खड़ा है और बाढ़ प्रभावित किसानों की हर संभव मदद की जाएगी। चाहे डीजल हो या फिर ट्रैक्टरों की हो। किसानों को दोबारा से अपने पैरों पर खड़ा किया जाएगा। जब से बाढ़ आई है तभी से अकाली दल बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में जुटा हुआ है।