फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पांच आरोपी नामजद, 300 के खिलाफ मामला दर्ज

Nivedita Updated Mon, 18 May 2026 12:25 PM IST

तलवंडी भाई में नामांकन पत्र भरने को लेकर कांग्रेसी नेता आशु बांगड़ व उनके समर्थकों पर आरोपियों ने जानलेवा हमला किया था। थाना तलवंडी भाई पुलिस ने बांगड़ के बयान पर पांच आरोपियों को नामजद कर तीन सौ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। फिरोजपुर देहाती व तलवंडी भाई से कांग्रेस के हलका इंचार्ज अमरदीप सिंह उर्फ आसू बांगड़ ने थाना तलवंडी भाई पुलिस को दिए बयान में कहा कि मार्केट कमेटी तलवंडी भाई में नगर पंचायत मुदकी के नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे थे। वहां पर कांग्रेस के भी कार्यकर्ता मौजूद थे। बांगड़ ने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र भरने के लिए वहां पर गए। कमेटी के गेट के बाहर आरोपी लक्खा सिंह, गुरभेज सिंह, अमरीक सिंह, मैनी, राजविंदर सिंह व 300 अज्ञात लोग असलहा और कृपाणें लेकर वहां पर खड़े थे। यह सभी लोग गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों के समर्थक है। मुदकी नगर पंचायत चुनाव में अपने उम्मीदवार कांग्रेसियों के खिलाफ चुनाव मैदान में खड़े कर रहे थे। आरोपी लक्खा ने उसे ललकार मारा और जाति सूचक शब्द बोले और साथ में कहा कि आज इन्हें जिंदा नहीं जाने दिया जाएगा। उक्त सभी आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस हमले में मुदकी के वार्ड नंबर 8 की प्रत्याशी कुलदीप कौर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे जीरा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इसी दौरान उनके कई कार्यकर्ता भी जख्मी हुए हैं। जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बांगड़ ने कहा कि उनके प्रत्याशियों के नामांकन पत्र भी छीन कर आरोपी भाग गए थे और उनके प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी लक्खा सिंह, गुरभेज सिंह, अमरीक सिंह, मैनी, राजविंदर सिंह व 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि इस वारदात को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने तलवंडी भाई चौंक पर देर रात तक धरना दिया था। धरने में पूर्व विधायक परविंदर सिंह पिंकी, सांसद शेर सिंह घुबाया , पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा व अन्य सीनियर कांग्रेसी नेता भी वहां पर पहुंचे थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें