फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने इंस्पेक्टर अभिनव कुमार के नेतृत्व में मिठाई बनाने वाली जीएस फैक्ट्री में दबिश दी। जांच के दौरान फैक्ट्री में गंदगी के बीच मिठाइयां तैयार की जा रही थीं। विभाग की टीम ने मौके से मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे और गंदगी में तैयार की जा रही मिठाइयों को नष्ट करवाया।