फिरोजपुर में भाजपा के सीनियर नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि आप के मंत्री ने पंजाब के गुरूओं संबंधी गलत शब्दावली बोली है, इससे पंजाब के लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। भाजपा इसकी सख्त निंदा करती है। उक्त मंत्री को माफी मांगनी चाहिए और सजा होनी चाहिए।