फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर पुलिस ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

शाहिल शर्मा Updated Thu, 09 Jul 2026 04:36 PM IST

फिरोजपुर में पुलिस अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं और इनके बिना मानव जीवन खतरे में पड़ सकता है। वृक्ष हमें शुद्ध ऑक्सीजन, स्वच्छ वातावरण और प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिले में हजारों पौधे लगाए जाएंगे तथा उनकी देखभाल भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों, स्कूलों और आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें