फिरोजपुर काउंटर इंटेलीजेंस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव सैदेके से एक आरोपी को काबू किया है। तलाशी के दौरान हेरोइन और तीस बोर की पिस्तौल बरामद हुई है। थाना सदर पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस की टीम गश्त कर रही थी कि मुखबिर ने इत्तलाह दी कि आरोपी हेरोइन बेचने और अवैध हथियार रखने का धंधा करता है। पुलिस ने खूह मोहर सिंह वाला (सैदेके) से आरोपी निशान सिंह वासी बस्ती बाग वाली को काबू किया है। तलाशी लेने पर 101 ग्राम हेरोइन व तीस बोर का पिस्तौल बरामद किया है।