फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में भारतीय किसान यूनियन कादिया ने अपनी मांगों के समर्थन में तहसीलदार दफ्तर के आगे धरना लगाया। किसान नेताओं का आरोप है कि तहसीलदार लोगों के साथ तानाशाही करता है। जो रजिस्ट्रियां हो रही है वह दलालों के जरिए हो रही है और दलाल मोटी रकम वसूल रहे हैं। लोग काफी तंग है और इसी के चलते उन्होंने धरना दिया है। दूसरी तरफ तहसीलदार ने सभी आरोपी को बेबुनियाद बताया है।