फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में फिरोजपुर में किसानों का बाइक मार्च, डीसी को सौंपा ज्ञापन

फिरोजपुर में देश बचाओ मोर्चा की अगुवाई में भारत-अमेरिका ट्रेड डील (मुक्त व्यापार समझौता) के विरोध में किसानों और मजदूरों ने विशाल बाइक मार्च निकाला। यह मार्च जिले के विभिन्न गांवों, कस्बों और शहरों से होकर डीसी कार्यालय पहुंचा, जहां केंद्र सरकार के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब, भारतीय किसान यूनियन बहिराम के और किसान संघर्ष कमेटी (कोट बुद्धा) के नेताओं ने कहा कि यदि यह समझौता लागू हुआ तो कृषि, डेयरी, छोटे उद्योग, दुकानदारों, किसानों और खेत मजदूरों की आजीविका पर गंभीर असर पड़ेगा। नेताओं ने केंद्र सरकार से इस समझौते को तुरंत रद्द करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो देश बचाओ मोर्चा देशभर में लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण जन आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें