पठानकोट के हलका भोआ के गांव चश्मा के व्यक्ति की मौत के 12 दिन बीत जाने के बाद भी सही जांच न होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन खिलाफ रोष जताया है। मृतक धीरज कुमार (32) के पिता रविंदर सिंह, माता शुभ लता और पत्नी अनु बाला ने बताया कि धीरज हलवाई का काम करता था और उसके दो बच्चे हैं। उनका आरोप है कि पुलिस धीरज की मौत के सही कारणों का पता नहीं लगा पाई है। इस मौके बलकार सिंह, धर्मपाल, दीपक कुमार, नेहा देवी, धीरज कूुमार, आर्ती देवी, प्रवीण कुमार, गुलशन कुमार, सुनीता देवी, सतपाल, मोना, बीरा, ममता देवी, देव शर्मा, अजय कुमार, गोरा देवी, अंजु बाला, ज्योति बाला मौजूद थे। दूसरी तरफ, थाना सदर प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पता लगाया जाएगा कि धीरज की मौत कैसे हुई है।