मोगा पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जो खुद को फर्जी एएसआई बता रही थी। पुलिस ने आरोपी के महिला से पुलिस वर्दी, दो वॉकी-टॉकी और एक फर्जी आई-कार्ड बरामद किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान कोमलप्रीत कौर निवासी चंदेवाला मोड़, मल्लेवाला (जिला फिरोजपुर) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी बीते करीब दो महीनों से फिरोजपुर से मोगा आकर नकली वर्दी पहनकर घूमती थी। अपने गांव से वर्दी पहनकर आते थे ताकि लोगों को पता लगे कि वह पंजाब पुलिस की नौकरी करते है और उसे देखकर अच्छे घर में शादी हो जाए। करीब 1 माह पहले महिला की शादी भी हो गई थी। महिला थाने के साथ बने सांझ केंद्र में अपना टिफिन रखकर चली जाती थी और कहती थी कि उसकी ड्यूटी मोगा के मेन चौक पर लगी है। करीब एक घंटे बाद वह वापस आकर टिफिन लेकर चली जाती थी। यह भी सामने आया है कि आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर अच्छे परिवार में शादी भी कर ली थी। पुलिस को जब उस पर शक हुआ तो पूछताछ के दौरान पूरे मामले का खुलासा हुआ।