फिरोजपुर विधानसभा हलका गुरुहरसहाए में रुद्र अवतारी बाला जी धाम पर मेला लगाया गया। इस मौके पर सैकड़ों की तादाद में लोगों ने शामिल होकर धाम पर माथा ठेका और मन्नतें मांगी। इस मौके पर बच्चियों ने बाला जी पर भेंटें गाकर श्रद्धालुओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। लोगों के लिए अटूट लंगर भी लगाया गया। प्रबंध को का कहना है कि हर साल की तरह इस साल भी मेला लगाया गया है।