विश्व प्रसिद्ध शिरोमणि विश्वकर्मा मंदिर, बंगा रोड फगवाड़ा में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती आज रविवार को बड़ी श्रद्धा पूर्वक एवं धूमधाम से मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता मुख्य अतिथि परमजीत सिंह भोगल ने की। ध्वजारोहण की रस्म सरवजीत सिंह सियान द्वारा की गई। श्री विश्वकर्मा धीमान सभा फगवाड़ा के प्रधान प्रदीप धीमान की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में देश विदेश से आई हुई संगत ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। लंगर की सेवा गुप्ता पैकर्स फगवाड़ा ने की। इस अवसर पर सभा के पूर्व अध्यक्ष बलवंत राय धीमान, सुभाष धीमान, जसपाल सिंह लाल तथा रविंदर सिंह पनेसर सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।