फगवाड़ा के पीएम श्री सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में “माता-पिता का साथ, बच्चों का विकास” पहल के तहत पेरेंट वर्कशॉप आयोजित की गई। स्कूल की प्रिंसिपल मीनू गुप्ता की देखरेख में आयोजित की गई इस वर्कशॉप में आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज हरनूर सिंह हरजी मान तथा शिक्षा क्रांति के कोऑर्डिनेटर गुरदीप दीपा विशेष तौर पर शामिल हुए तथा उन्होंने सरकार द्वारा पंजाब में शिक्षा के सुधार के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर हरजी मान ने स्कूल की छात्राओं और उनके अभिभावकों को वूमेन एम्पावरमेंट के बारे में बताया कि किस तरह आज महिलाएं हर फील्ड में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि फगवाड़ा के तीन प्रमुख थानों, सिटी थाना, थाना सदर और थाना सतनामपुरा में महिला थाना प्रभारी तैनात हैं। यहां तक कि फगवाड़ा में एसपी माधवी शर्मा भी एक महिला हैं और फगवाड़ा की एडीसी कम नगर निगम कमिश्नर शिखा भगत भी महिला हैं। उन्होंने छात्राओं को अधिक से अधिक परिश्रम कर आगे बढ़ने का आवाह्न किया।