फगवाडा-नकोदर रोड पर स्थित शिव शक्ति माँ बगलामुखी धाम में यज्ञ का आयोजन किया गया। शांति यज्ञ मे पंडित भोला शास्त्री ने मंत्रोच्चारण कर श्रद्धालुओं से यज्ञ अग्नि में आहुतियाँ डलवाईं। इस अवसर पर मंदिर के सरपरस्त अमरजीत, कश्मीर सिंह, गुरमुख सिंह, प्रोफ़ेसर जसपाल, प्रशांत, तरुण मित्तल, रमा शर्मा, आरज़ू शर्मा, पुष्पा रानी, संगीता चतुर्वेदी, रमा शर्मा, गौरी, सुनील कुमार गुप्ता आदि भक्त उपस्थित थे ।