फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा: बीच सड़क मिट्टी में धंसा ट्रक

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 28 Dec 2025 06:49 AM IST

फगवाड़ा के गांव बघाना के नजदीक बीती रात धुंध के कारण सीमेंट से लोड ट्रक बिस्त दोआब नहर वाली साइड पर मिट्टी में धंस गया। ट्रक पलटने से तो बच गया। इससे वहां ट्रैफिक जाम हो गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने ट्रक को साइड करवाया और यातायात सूचारू करवाया। ट्रक ड्राइवर सुलखन सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क वाली साइड पर झुके हुए पेड़ों को कटवाया जाए जिसके कारण हादसे हो रहे हैं। ट्रक चालक ने बताया कि वह नालागढ़ से सीमेंट लेकर कंगनवाल, जालंधर जा रहा था। जब वह रात करीब 12:00 बजे गांव बघाना के नजदीक पहुंचा तो धुंध के कारण कुछ दिखाई नहीं दिया जिसके कारण उनका ट्रक अनबैलेंस होकर नहर वाली साइड मिट्टी में धंस गया और ट्रक पलटने से बाल बाल बचा। सुबह पुलिस ने ट्रक को दो ट्रैक्टरों की मदद से बाहर निकाला। एएसआई मेजर सिंह ने बताया की उन्हें पता चला था कि नहर पर ट्रक फंसा हुआ है जिसके कारण ट्रैफिक काफी प्रभावित हो रही थी। उन्होंने मौके पर पहुंच कर ट्रक को साइड पर लगवाया और रुकी हुई ट्रैफिक को चालू करवाया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें