गुरु रविदास जी महाराज के 649वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में फगवाड़ा के गांव कांशी नगर में श्री गुरु रविदास जी नौजवान सभा ग्राम पंचायत, एनआरआई भाइयों के सहयोग से धार्मिक समागम बड़ी श्रद्धा व धूमधाम के साथ आयोजित किया गया जिसमें श्री गुरु रविदास महाराज की पूजा अर्चना की गई। प्रेम मान एंड पार्टी फिल्लौर वाले तथा जसवीर माही एंड पार्टी फगवाड़ा वाले ने भजन सुनाए और बाद में श्री गुरु रविदास जी महाराज की आरती करके प्रोग्राम की समाप्ति की। सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर भी लगाया गया। इस मौके पर सभी गणमान्यों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर मखन लाल सरपंच, प्रधान केवल चंद, चरणजीत बेल्जियम, मनजीत कुमार फ्रांस, डॉक्टर कश्मीर सिंह, मुकेश कुमार साबी, रोमी कैंथ, बलवीर कुमार वीरा, सोढी राम यूके, नवजीवन यूके, सुखी कैंथ यूके, जसपिंदर कुमार, ज्ञानचंद कुंदी, मोहनलाल, गुरदीप कुमार दीपा दुवई, दलजीत कैनेडा, विक्की न्यूजीलैंड, राम आसरा, बिट्टू यूके, बलजिंदर यूके आदि ने श्री गुरु रविदास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।