फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुहरसहाए में पंजाब रोडवेज बस में चढ़ रही बुजुर्ग महिला को मारा धक्का, बाजू टूटी

फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए में पंजाब रोडवेज की बस में चढ़ने के दौरान एक बुजुर्ग महिला के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि बस के कंडक्टर ने उसे धक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गई। हादसे में उसकी बाजू टूट गई और सिर पर गहरी चोट लगी। महिला को उपचार के लिए गुरुहरसहाए के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला ने आरोप लगाया कि कंडक्टर ने उसके पति के साथ भी मारपीट की। पीड़िता के अनुसार, करीब दस दिन पहले ही उसके बेटे की मौत हुई थी और वह इस घटना से पहले ही मानसिक रूप से परेशान थी। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गुरुहरसहाए की बस्ती कर्म सिंह वाली में पंजाब रोडवेज कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर भी लोगों में रोष है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें