बाहर से जेल में फेंके पैकेटों में से आठ मोबाइल, भारी संख्या में मादक पदार्थ व अन्य सामग्री बरामद हुई है। उल्लेखनीय है कि बाहर से जेल परिसर के अंदर नशा और मोबाइल फेंकने का सिलसिला जारी है। पुलिस के मुताबिक जेल परिसर की चेकिंग जेल अधिकारी कर रहे थे कि उन्हें बाहर से फेंके हुए पैकेट बरामद हुए। उन्हें खोलकर देखा तो 218 जर्दें की पुड़ियां, एक चार्जर, तीन डाटा केबल, आठ मोबाइल व दो एडाप्टर बरामद हुए हैं। उक्त सामग्री जेल में बंद किसी बंदी ने मंगवाई थी, लेकिन ये अधिकारियों के हाथ लग गई। थाना सिटी पुलिस ने उक्त सामग्री अपने कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।