फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब में शिक्षा संवाद, मनीष सिसोदिया ने 100 शिक्षकों को किया सम्मानित

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 11 Nov 2025 07:12 PM IST

सरहिंद के आम खास बाग में आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम के दौरान फतेहगढ़ साहिब जिले के सरकारी स्कूलों के 100 शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अमलोह विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग की देखरेख में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और विधायक गैरी बड़िंग द्वारा की गई इस विशेष पहल की सराहना की। सिसोदिया ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में की गई क्रांतिकारी उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि फतेहगढ़ साहिब ज़िले में नशे के खिलाफ जमीनी स्तर पर जंग को कामयाब बनाने में बेहतरीन काम हुआ है। आज राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर प्रगतिशील शिक्षकों को सम्मानित करना शिक्षा के क्षेत्र में ज्ञान का प्रकाश फैला रहे हमारे शिक्षकों को प्रोत्साहित करने में मील का पत्थर साबित होगा। पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए बिजनेस क्लास का विषय अनिवार्य कर दिया है, जो अपने आप में एक अनूठी उपलब्धि है। अमलोह के विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग ने कहा कि वह अपने जिले के अनुभवी और ज्ञानवान शिक्षकों के हुनर को लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं और इसी उद्देश्य से शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया है। राज्य मेंं शिक्षा क्रांति अभियान के दौरान जब उन्हें स्कूली शिक्षकों से नजदीकी से मिलने का मौका मिला, तो उन्हें पता चला कि हमारे शिक्षक अद्वितीय व्यक्तित्व के धनी हैं और अपने विद्यार्थियों को ज्ञान का प्रकाश फैलाने के लिए निर्धारित स्कूल समय से ज़्यादा समय दे रहे हैं ताकि विद्यार्थी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकें। इस अवसर पर फतेहगढ़ साहिब के विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय, बस्सी पठाना के विधायक रूपिंदर सिंह हैप्पी, एडीसी सुरिंदर सिंह धालीवाल, एसएसपी शुभम अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी रविंदर कौर और संयुक्त शिक्षा के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें