फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में नशा तस्कर की 34.50 लाख की संपत्ति फ्रीज

Ankesh Kumar Updated Wed, 25 Mar 2026 04:11 PM IST

मोगा पुलिस ने एक नशा तस्कर की करीब 34.50 लाख रुपये की संपत्ति को फ्रीज किया है। थाना बाघापुराना के डीएसपी दलबीर सिंह ने बताया कि पंजाब के डीजीपी के दिशा-निर्देशों और वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में मोगा पुलिस लगातार नशा तस्करों पर सख्ती बरत रही है। इसी कड़ी में बाघापुराना पुलिस ने 6 मई 2025 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत दर्ज मामले में आरोपी गुरतेज सिंह उर्फ तेजा, निवासी गांव राजियाना, तहसील बाघापुराना, जिला मोगा, की संपत्ति को फ्रीज किया है। इस मामले में पहले आरोपी के कब्जे से 255 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी ने यह संपत्ति नशे के अवैध कारोबार से अर्जित की थी। आरोपी गुरतेज सिंह के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें