फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के होशियारपुर चौक पर दो ट्रकों की टक्कर से एक चालक घायल

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 29 Jan 2026 04:48 PM IST

फिल्लौर के गाव गन्ना निवासी गुरमुख सिंह ने बताया कि उनका भाई सुखविंदर कुमार निवासी गांव गन्ना, फिल्लौर जो कि ट्रक ड्राइवर है, आज वीरवार को पानीपत से सामान लाद कर जालंधर जा रहा था तो रास्ते में फगवाड़ा में होशियारपुर चौक पर सड़क पर खड़े कैंटर से उसकी टक्कर हो गई जिससे सुखविंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना सिटी में तैनात एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यहां दुर्घटना हुई है। जब मौके पर पहुंचे तो दूसरा ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो चुका था। घायल सुखविंदर कुमार ने बताया कि उनके आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे उनका ट्रक आगे वाले ट्रक से टकरा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें