फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर बाढ़ प्रभावित गांव कालू वाला तक डीजल की नहीं पहुंच रही मदद

निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 Nov 2025 11:32 AM IST

फिरोजपुर बाढ़ प्रभावित गांव कालू वाला (टापू) के खेतों में रेत भरी हुई है। ये तीनों तरफ सतलुज दरिया से घिरा है और चौथी तरफ पाकिस्तान की सीमा है। यहां के किसानों ने रेत निकालने के लिए किराए पर जेसीबी मशीन लगाई हुई है। इसका एक घंटे का पंद्रह सौ रुपये है। किसानों व ग्रामीणों ने समाजसेवी संस्थाओं से मांग की है कि उन्हें डीजल मुहैया कराया जाए। उन्हें डीजल की बहुत जरूरत है। अब कोई संस्था उनकी मदद को आगे नहीं आ रही है। उनके खेतों से रेत नहीं निकली तो गेहूं की बिजाई नहीं हो पाएगी। सभी राजनीतिक नेता डीजल देने का दावा कर रहे थे, लेकिन उनके तक कोई नहीं पहुंचा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें