फिरोजपुर में बाइक पर सवार होकर श्मशान घाट दान की पर्ची कटाने गया पत्रकार को शहर के शहीद ऊधम सिंह चौंक पर रोककर चालान काटा और फिर थाना ले जाकर बुरी तरह पीटा। पीड़ित पत्रकार ने बताया कि पुलिस वालों ने बाइक पर तीन सवार लोगों के होने का चालान काटने के बाद थाने में बुरी तरह पीटा है। उसकी मुख्यमंत्री व एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू से मांग है कि आरोपी पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाए। ये तो पुलिस की गुंडागर्दी है।