हिमाचल प्रदेश में गिरफ्तार किए गए नवदीप सिंह की रिहाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में निहंग सिंहों ने तख्त श्री केशगढ़ साहिब में अरदास की। इस दौरान संगत ने नवदीप सिंह की जल्द रिहाई की मांग उठाई और उनके समर्थन में एकजुटता का प्रदर्शन किया। अरदास के उपरांत शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल ने अहम फैसला लेते हुए कीरतपुर साहिब के गढ़ा मोड़ा में स्थायी मोर्चा शुरू करने की घोषणा की। दल के नेताओं ने कहा कि जब तक नवदीप सिंह की रिहाई नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। मोर्चे के माध्यम से सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने की रणनीति बनाई गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में निहंग सिंह और श्रद्धालु मौजूद रहे।