सिविल अस्पताल फगवाड़ा में मंगलवार रात मारपीट में जख्मी व्यक्ति पर हमलावरों ने दोबारा हमला कर दिया। घायल को उसके परिजन इलाज के लिए लेकर आए थे। लेकिन हमलावरों ने अस्पताल के मिनी ओटी में घुसकर जख्मी पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे अस्पताल में कोहराम मच गया। गुंडागर्दी की पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी में कैद हो गई है।