फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मांझे में फंसा कौवा, प्रतिबंध के बावजूद शहर में बिक रही जानलेवा डोर

शहर में प्रतिबंधित चीनी डोर का खतरा एक बार फिर सामने आया है। इस बार इसकी चपेट में एक बेजुबान कौवा आ गया, जो उड़ान भरते समय चीनी डोर में बुरी तरह उलझ गया। डोर में फंसने के कारण वह लंबे समय तक तड़पता रहा और खुद को छुड़ाने के लिए लगातार संघर्ष करता रहा। इस दर्दनाक घटना ने न केवल प्रतिबंधित चीनी डोर के बढ़ते खतरे को उजागर किया, बल्कि लोगों की संवेदनहीनता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कौवा काफी देर तक डोर में लटका रहा और बार-बार पंख फड़फड़ाकर खुद को मुक्त कराने का प्रयास करता रहा। इस दौरान वहां से अनेक राहगीर और वाहन चालक गुजरते रहे, लेकिन किसी ने भी पक्षी को बचाने का प्रयास नहीं किया। यदि समय रहते किसी ने थोड़ी-सी संवेदनशीलता दिखाते हुए वन विभाग, पशु सेवा संस्था या स्थानीय प्रशासन को सूचना दी होती, तो संभवतः कौवे को जल्द राहत मिल सकती थी। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल से पुलिस थाना महज करीब 500 कदम की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद कौवा काफी देर तक जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा। यह घटना प्रतिबंधित चीनी डोर के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और आम लोगों में जागरूकता की कमी को भी उजागर करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें