फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुहरसहाए नगर कौंसिल दफ्तर पार्षद नीलम ने किया बंद, वार्ड में फैली गंदगी

निवेदिता वर्मा Updated Tue, 24 Jun 2025 02:38 PM IST

फिरोजपुर का विधानसभा हलका गुरु हरसहाय में महिला पार्षद (वार्ड नंबर-छह) नीलम ने नगर कौंसिल दफ्तर को बंद कर दिया है। नीलम का आरोप है कि उसके वार्ड में पिछले कई महीनों से सड़क टूटी हुई हैं और गंदगी का आलम है। अभी तक वहां पर कोई सुधार नहीं किया गया है। वहां पर लोगों का रहना मुश्किल हो चुका है। जब भी नगर कौंसिल दफ्तर में पहुंचते हैं कोई भी अधिकारी अपनी सीट पर उपस्थित नहीं होता है। अधिकारी उनकी बात सुनाने को तैयार नहीं है। उसे वार्ड के लोगों को जवाब देना पड़ता है। कुछ महा बाद नगर कौंसिल के पार्षदों के चुनाव हैं । ये अधिकारी जानबूझकर सरकार की सह पर उनकी बात नहीं सुन रहे हैं । उनके वार्ड का बहुत बुरा हाल है। आज भी वह नगर कौंसिल दफ्तर में पहुंची है, कोई भी अधिकारी दफ्तर में मौजूद नहीं था। इसीलिए उसने दफ्तर बंद कर वह बैठ गई है। उसका कहना है कि चाहे उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दो लेकिन वह अपने वार्ड का सुधार करके ही हटेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें