फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में कांग्रेस ने पीएम मोदी खिलाफ नारेबाजी कर जलाया पुतला

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 21 Dec 2025 04:49 PM IST

शहर के वाल्मीकि चौक में कांग्रेस पार्टी की ओर से मनरेगा स्कीम को केंद्र सरकार द्वारा अपने हित में लेने के विरोध तहत रोष मार्च निकाला गया। उपरांत कांग्रेसियों ने पीएम नरेंद्र मोदी खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक पुतला भी जलाया। जानकारी देते हुए कांग्रेसी नेता आशिष विज ने कहा कि गरीबों के हित में मनरेगा स्कीम पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह लेकर आए थे और केंद्र सरकार तानाशाही का रूख अपना रही है। पहले किसानों के खिलाफ काले कानून पेश और अब पंजाब को केंद्र सरकार गृहण लगा रही है। गरीबों के हित में जो मनरेगा स्कील चल रही है उसको केंद्र सरकार अपने कंट्रोल में लेने जा रही है। पंजाब को नीचा दिखाने के लिए मोदी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही। आरएसएस जो महात्मा गांधी का अपमान कर रहे है उसे किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं किया जाएगा। कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी के चार साल के कार्यकाल में गुंडा राज बढ़ा है और पंजाब का पूरा रैवन्यू दिल्ली में ले गई है। पंजाब और केंद्र सरकार बड़े घरानों को फायदा पहुंचाने में लगी है। इस मौके उनके साथ भारी संख्या में कांग्रेसी वर्कर मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें