फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज राष्ट्रपति से मिलेंगे सीएम मान, विधायकों को साथ लेकर रवाना हुए दिल्ली

Nivedita Updated Tue, 05 May 2026 08:16 AM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह पंजाब के हालातों से अवगत कराते हुए बागी सांसदों के मुद्दे पर भी अपनी बात रखेंगे। सीएम मान सभी विधायकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि राष्ट्रपति भवन से केवल उन्हें ही मिलने की अनुमति मिली है। ऐसे में विधायक बाहर रुकेंगे और मान अकेले राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि वह राइट टू रिकॉल कानून लागू कराने के लिए भी हस्तक्षेप की मांग करेंगे। सीएम मान से पहले राघव चड्ढा भी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार वह पंजाब में कानून व्यवस्था सीमा पार से नशे और हथियारों की तस्करी समेत कई मुद्दे उठाएंगे। इसके अलावा सांसदों से जुड़े विवाद और हालिया घटनाओं की जानकारी भी दी जा सकती है। बस भाजपा कार्यालय की ओर न मुड़ जाए : जाखड़ इस प्रकरण पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा, सुना है कि सीएम मान वोल्वो बसों में सभी विधायकों को लेकर दिल्ली में राष्ट्रपति से मिलने जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, सीएम को बहुत ध्यान रखना होगा कहीं आप विधायकों की बस भाजपा कार्यालय की ओर न मुड़ जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें