मोगा सीआईए स्टाफ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बंधनी कलां इलाके से एक व्यक्ति को साढ़े चार किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रेम मसीह निवासी हाशिमपुरा, जिला अमृतसर साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जानकारी देते हुए एस पी हेडक्वार्टर संदीप कुमार मंड ने बताया कि पुलिस पार्टी बंधनी कलां इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान खास मुखबर ने सूचना दी प्रेम मसीह निवासी अमृतसर जो कि बधनी कलां नहर के पास खड़े हे और उनके पास भारी मात्रा में हेरोइन हे पुलिस पार्टी सूचना के आधार पोर मौके पर रेड करके प्रेम मसीह को गिरफ्तार करके तलाशी ली गई तलाशी के दौरान उसके कब्जे से साढ़े चार किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में लेकर थाना बधनी कलां में एनडीपीएस के अधीन मामला दर्ज करके आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया गया ताके पूछताछ करके इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन कहां से लेकर आया था और इसे आगे कहां सप्लाई करने जा रहा था पता लगाया जा सके। मामले की जांच जारी है।