फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, फायरमैन की तबीयत बिगड़ी

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 08 Sep 2025 10:21 PM IST

मोगा शहर के वार्ड नंबर 34 बुक्कन वाला रोड पर बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सुबह से ही गैस लीक हो रही थी लेकिन संबंधित अधिकारियों ने मामले को हल्का बताकर नजरअंदाज किया। शाम लगभग 7:00 बजे गैस का दबाव बढ़ने के चलते स्थिति भयावह हो गई। मौके पर मोगा मेयर बलजीत सिंह चनी और मोगा फायर ब्रिगेड की टीम गैस पर काबू पाने पहुंचे, गैस पर पानी देते समय फायरमैन बिक्कर सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल मेयर बलजीत सिंह चानी की गाड़ी से नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गैस लीक होने से न केवल आसपास लगे पेड़-पौधे जल गए बल्कि इसका असर लगभग 2 किलोमीटर के क्षेत्र तक फैल गया, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई हैं। नगर निगम मेयर बलजीत सिंह चानी ने बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के अधिकारियों ने पूरे दिन मामले को दबाकर रखा और मीडिया को देखकर मौके से भाग खड़े हुए। मेयर ने कहा कि यह घटना अधिकारियों की गंभीर लापरवाही का नतीजा है, जिसकी जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें