फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: 11वीं में दाखिले के लिए खुला पोर्टल, 25 जून तक करें आवेदन

पवन कुमार Updated Tue, 23 Jun 2026 07:43 PM IST

चंडीगढ़। शिक्षा विभाग के 42 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस वर्ष विभाग ने 45 अतिरिक्त सीटें बढ़ाई हैं। अब कुल सीटों की संख्या 13,875 से बढ़ाकर 13,920 कर दी गई है, जिससे विद्यार्थियों को अपनी पसंद के विषय चुनने में अधिक सुविधा मिलेगी। विद्यार्थी 25 जून रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 29 जून को अस्थायी मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस पर आपत्तियां 29 और 30 जून को ई-मेल के माध्यम से दर्ज कराई जा सकेंगी। अंतिम आवंटन सूची 3 जुलाई को जारी होगी। चयनित विद्यार्थियों को 3 से 6 जुलाई तक फीस जमा करनी होगी, जबकि 7 जुलाई को संबंधित स्कूल में दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। नई शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के तहत शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शहर के सभी 42 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में स्किल एजुकेशन कौशल आधारित शिक्षा शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी (आर्ट्स) के विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ रोजगारोन्मुखी व्यावहारिक कौशल सीखने का अवसर मिलेगा। पहले केवल 23 सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम उपलब्ध थे, लेकिन अब सभी 42 स्कूलों में यह सुविधा दी जाएगी। विद्यार्थियों के लिए 30 विभिन्न स्किल कोर्स उपलब्ध होंगे। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सूचना प्रौद्योगिकी, वेब एप्लीकेशन, बैंकिंग, मार्केटिंग, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, योग, फैशन स्टडीज, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, रेफ्रिजरेशन और फूड प्रोडक्शन सहित 30 रोजगारोन्मुखी विषय शामिल हैं। प्रशासन का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबों तक सीमित न रखकर उन्हें भविष्य की नौकरियों और स्वरोजगार के लिए तैयार करना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें