फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार की टीम ने किया फिरोजपुर में बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 05 Sep 2025 05:11 PM IST

केंद्र सरकार की टीम ने शुक्रवार को जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। टीम ने बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। केंद्र से आई टीम में अंडर सेक्रेटरी देहाती विकास मंत्रालय सुदीप दत्ता, एग्रीकल्चर डायरेक्टर लक्ष्मण राम बुलडक, डिप्टी डायरेक्टर मिनिस्ट्री ऑफ शक्ति प्रकाश चंद व सीईए आर.के तिवारी शामिल थे। टीम के सदस्य बाढ़ प्रभावित गांव में गए और हुए नुकसान का जायजा लिया। इसके अलावा टीम सीमावर्ती गांव बारेके में बने राहत कैंप में गई और वहां पर ठहरे हुए बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की। उसके बाद टीम हुसैनीवाला हेड पर पहुंची और सतलुज दरिया के पानी का जायजा लिया। उक्त टीम के सदस्यों ने हुसैनीवाला बॉर्डर पर सेना व बीएसएफ के बुनियादी ढांचे को बाढ़ से हुए नुकसान का भी जायजा लिया ताकि केंद्र से फंड आ सके और दोबारा से ध्वस्त हुई सड़कों और इमारत का निर्माण किया जा सके। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा व एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें