फगवाड़ा के मोहल्ला भगतपुरा की गली नंबर 3 में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात में चोरों ने एक घर से लगभग 20 हजार रुपये औक सोने की 2 अंगूठियां, चेन और टोपस चोरी कर लिए और फरार हो गए। हैरानी इस बात की है कि घरवाले सभी उन्हीं कमरों में सोए हुए थे जिनमें चोरी हुई। कमल ने बताया कि वह सुबह उठे तो कमरे का दरवाजा खुला था। उन्हें सोते समय चोरी का कोई अहसास नहीं हुआ तथा न ही दरवाजा खुलने की कोई आवाज आई।