फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा सरकारी कन्या स्कूल में विधायक डॉ. अमनदीप कौर ने किया दो लैब का उद्घाटन

अंकेश ठाकुर Updated Sat, 07 Feb 2026 04:29 PM IST

पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत मोगा के सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं को तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष पहल की गई है। मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने स्कूल में दो नई लैबोरेटरी का उद्घाटन किया। इसके साथ ही छात्राओं को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से दो मॉडर्न क्लासरूम के निर्माण के लिए पंजाब सरकार द्वारा लगभग 70 लाख रुपये की ग्रांट जारी की गई है, जिसकी नींव भी विधायक ने रखी और निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया। सरकार की इस योजना के तहत स्कूल में छात्राओं के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई-कढ़ाई और कंप्यूटर कोर्स भी शुरू किए जा रहे हैं, ताकि लड़कियां तकनीकी शिक्षा हासिल कर आत्मनिर्भर बन सकें। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही है और मोगा के इस सरकारी कन्या स्कूल को नए प्रोजेक्ट के लिए चुना जाना गर्व की बात है। स्कूल प्रिंसिपल मंजीत कौर ने पंजाब सरकार और विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह पहल लड़कियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद सराहनीय कदम है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें