फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में फिरोजपुर रोड पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई कार, चालक की मौत

निवेदिता वर्मा Updated Thu, 03 Jul 2025 11:50 AM IST

मोगा में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव दुनेके के पास फिरोजपुर लुधियाना रोड पर ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली से तेज रफ्तार कार पीछे से आकर टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सीधी ट्रॉली के नीचे जा घुसी और इंजन से लेकर पिछला हिस्सा तक पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इस हादसे में कार चला रहे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मिठू सिंह (34), गांव ददाहूर, जिला मोगा निवासी के रूप में हुई है। मृतक विवाहित था। घटना की सूचना मिलते ही मोगा समाजसेवा सोसाइटी की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। समाजसेवा सोसाइटी के एक सदस्य ने बताया कि उन्हें रात करीब 2 बजे एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। उनकी टीम ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसी डेड बॉडी को बाहर निकाला। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें कार के ड्राइवर की डेडबॉडी को समाजसेवा सोसायटी के मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें