पंजाब के कपूरथला में दो वाहनों की टक्कर में व्यक्ति की मौत हो गई। कपूरथला में गोइंदवाल साहिब रोड पर शुक्रवार-शनिवार देर रात स्विफ्ट कार और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। ट्रक से टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक सुल्तानपुर लोधी के आप नेता सज्जन सिंह चीमा का भतीजा है और जिस ट्रक से उसकी कार टकराई है उस वह शुगर मिल का है।