फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगराओं के नजदीकी गांव में करंट लगने से भैंस की मौत, बिजली मीटर बॉक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

शाहिल शर्मा Updated Sun, 12 Jul 2026 11:27 AM IST

जगराओं के पास गांव कोठे राहला में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली के मीटर वाले बॉक्स में करंट आने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलते ही ग्रामीणों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाई और भैंस को बॉक्स से अलग किया। इस हादसे के बाद लोगों में पावरकॉम की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है। गांव निवासी जिंदर सिंह ने बताया कि गांव में कई लोग रोज सुबह अपने बिजली मीटर की रीडिंग और यूनिट चेक करने के लिए मीटर बॉक्स के पास जाते हैं। रविवार सुबह इससे पहले कि कोई व्यक्ति मीटर देखने पहुंचता, एक भैंस चारा खाते हुए मीटर बॉक्स से टकरा गई। बॉक्स में करंट होने के कारण भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें