फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममदोट के सरकारी स्कूल में बीएसएफ का डायमंड जुबली सेलिब्रेशन

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 26 Nov 2025 03:34 PM IST

फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट में बीएसएफ की 160 बटालियन ने बुधवार बीएसएफ के डायमंड जुबली सेलिब्रेशन के हिस्से के तौर पर सरहदी गांव मेघा राय उताड के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक वेपन एग्ज़िबिशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस दौरान अलग-अलग कंपनी लेवल के वेपन दिखाए गए और स्टूडेंट्स को उनके बारे में समझाया गया। इस अवसर पर स्टूडेंट्स को एक बीएसएफ शॉर्ट मूवी और एक प्रेजेंटेशन भी दिखाई गई। इस दौरान चेक पोस्ट बहादुर के कंपनी कमांडर असिस्टेंट कमांडेंट शोभी चंद यादव कमांडर ने बीएसएफ के रोल और ज़िम्मेदारियों, बड़ी ऑपरेशनल अचीवमेंट्स पर स्कूली बच्चों को जानकारी दी। इस इवेंट में चेक पोस्ट मे स्थित बीएसएफ की सी कंपनी के 20 बीएसएफ, 15 स्कूल के टीचर्स और 750 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया, इस अवसर स्कूल प्रिंसिपल सतीश कुमार ने कहा स्कूल में एक वेपन एग्ज़िबिशन प्रोग्राम देखने के बाद स्कूल के स्टूडेंट्स और गांव के नौजवानों को सेना मे भर्ती होने का जज्बा बढ़ता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें