फिरोजपुर के ममदोट में बीएसएफ की 158 बटालियन के कमांडेंट जॉन चिनिर मोयन के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया। इसमें गांव चंक भंगे वाला, मस्ता गट्टी, मस्ता गट्टी नंबर- 1 के लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर का उद्धघाटन बटालियन के सेकेंड कमांडेंट बीएन राउत ने किया। शिविर के दौरान डॉ. अजमल एएन सहायक कमांडेंट 158 बीएन, डॉ. प्रमोद चुघ बीएएमएस चुघ अस्पताल जलालाबाद, डॉ. गुरमीत सिंह बीएएमएस एमडी. जलालाबाद, डॉ. विभु शर्मा चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल ममदोट, डॉ. राजविंदर कौर सीएचओ सिविल अस्पताल ममदोट, डॉ. परमजीत सिंह सिविल ममदोट आदि ने शिविर के दौरान करीब 300 मरीजों की जांच की और मुफ्त दवाइयां दीं।