बठिंडा में डीआईजी की कोठी के पास बीती रात सरकारी कोठी से अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। घटना के अगले दिन बुधवार शाम को उसके बिल्कुल साथ लगती खाली सरकारी कोठी में तीन युवक नशा कर रहे थे। उक्त कोठी के अंदर वीडियो बनाने का प्रयास किया गया तो तीनों युवक मीडिया कर्मियों को देखकर फरार हो गए। वहीं सूचना मिलने पर पहुंचे थाना सिविल लाइन के एसएचओ रविंदर सिंह ने कहा कि जांच करेंगे कि युवक कौन थे। इस सरकारी कोठी के बाहर जो लावारिस मोटर साइकिल खड़ा था, उसको पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।