फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीईओ ऑफिस कानपुर क्लर्क का शव पेड़ से मिला लटका

पवन कुमार Updated Sat, 11 Jul 2026 04:08 PM IST

हलका सुजानपुर के पुल नंबर.1 से माधोपुर जाने वाले कच्चे रास्ते में एक पेड़ पर नहर किनारे युवक का शव लटका मिला है। राहगीरों ने जैसे ही युवक के शव को देखा तो तुरंत थाना सुजानपुर की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को नीचे उतार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा। शव को पेड़ से नीचे उतारकर तलाशी ली गई, जिसमें मृतक की जेब से एक पैन कार्ड बरामद हुआ। पुलिस अब पैन कार्ड पर दर्ज विवरण के आधार पर संबंधित बैंक से संपर्क कर मृतक की पहचान और उसके पते की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान साहिल ठाकुर पुत्र तरसेम सिंह निवासी जुगियाल (आदियाल) 35 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक साहिल बीपीईओ ऑफिस कानपुर में क्लर्क के रूप में कार्यरत था। प्रारंभिक जांच में शव पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन वे सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें