मोगा के जीरा रोड स्थित एक नाले से 18 जुलाई शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव लावारिस हालत में मिला, जिसे समाज सेवा सोसायटी के सदस्यों ने काफी मशक्कत के बाद नाले से बाहर निकाला। मृतक की पहचान के लिए उसके शव को सिविल अस्पताल मोगा की मोर्चरी में 72 घंटे तक रखा गया। सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी व्यक्ति उसकी पहचान के लिए सामने नहीं आया। 23 जुलाई वीरवार को 72 घंटे पूरे होने के बाद थाना सिटी-1 पुलिस प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को अंतिम संस्कार के लिए समाज सेवा सोसायटी को सौंप दिया गया। सोसाइटी की और से अंतिम संस्कार करवाया गया।