मोगा-फिरोजपुर-लुधियाना रोड पर स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की महिला नेता एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा गुरुओं को लेकर कथित तौर पर इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक शब्दावली के विरोध में किया गया। भाजपा नेताओं का कहना है कि ऐसे बयान सिख धर्म की भावनाओं को आहत करने वाले हैं और किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। वरिष्ठ नेता सरदार मनजीत सिंह राय ने कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा गुरुओं के लिए जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया है, वह निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि आतिशी सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। साथ ही आम आदमी पार्टी से भी मांग की कि ऐसे नेता से इस्तीफा लिया जाए। मनजीत सिंह राय ने कहा कि जिस वीडियो में यह शब्दावली प्रयोग की गई है, उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बयान सिख धर्म की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि इस पूरे मामले पर अब तक पंजाब की आम आदमी पार्टी की लीडरशिप की चुप्पी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि आतिशी आम आदमी पार्टी इस्तीफा दे और पार्टी भी उनके ऊपर करवाई करे। भारत सरकार को भी लिखित रूप से माफी मांगे। भाजपा ने गुरुओं की निंदा करने वालों को पार्टी से बाहर निकाले।