पठानकोट जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनाव को लेकर पठानकोट के हल्का बोया में कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ रहे अंकित नवला के हक में पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने आज गांव छन्नी खुई में चुनाव प्रचार किया। इस समय उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कर्मी भी मौजूद रहे। सबसे पहले पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने स्थानीय एक चर्च में नतमस्तक हुए और उसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी के हक में सहयोग देने की बात करने वाले लोगों का धन्यवाद किया। इसी दौरान कुछ युवा भारतीय जनता पार्टी को छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। जिससे कांग्रेस पार्टी को भारी समर्थन मिला। नेता पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने उक्त युवाओं का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने कहा कि आप सरकार हर तरफ से फेल हुई है और लोगों से किए वादे भी सरकार ने पूरे नहीं किए। ऐसे में अब लोग उनको पहले जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देंगे और उसके बाद 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बड़ी हार दिलाकर कांग्रेस पार्टी को विजय करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाएं ताकि लोगों के हक को और सच में काम हो सके।